फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर, खुले तारों में दौड़ रहा खतरे का करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर जारी है। इस बीच शहर में जगह-जगह सड़कों पर रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मर, खुले तार व ट्रांसफार्मरों के चारों ओर फेंसिंग न होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। बारिश के दौरान यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी बिजली निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। यह हाल तब है जब प्रबंधक की ओर से भी सुरक्षित तरीके से बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


जलभराव के बीच ट्रांंसफार्मर
करगैना पुलिस चौकी के सामने इटउआ रोड पर बीते दिनों ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। इसके बाद बिजली निगम ने यहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवाया। एक सप्ताह से अधिक होने के बाद भी अब तक इसे हटाया नहीं गया है। यहां बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। ट्रॉली भी सड़क को घेरकर खड़ी है। नजदीक से गुजरने के दौरान राहगीरों को करंट की चपेट में आने का डर सताता है।

बिना फेंसिंग के लगा ट्रांसफार्मर
सैलानी के रजा चौक पर लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से फेंसिंग नहीं की गई है। ट्रांसफार्मर के पास ही एक व्यक्ति स्टील और तांबे के बर्तन बेचता है। यहां हर समय भीड़ रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


विकास भवन के सामने खुले में मीटर व कटआउट
विकास भवन के सामने ही एक लोहे के बोर्ड पर खुले में मीटर और कटआउट लगा हुआ है। यह इतना नीचे है कि छोटा बच्चा भी इसे छू सकता है। आसपास के लोगों ने बताया कि लोहे की रॉड में करंट भी दौड़ता है।
ऐसे ट्रांसफार्मर जहां पर फेंसिंग नहीं हुई है, उन्हें चिह्नित कर फेंसिंग कराई जाएगी। ट्रॉली ट्रांसफार्मर को भी आगे किया जाएगा। जहां भी फुटपाथ पर मीटर लगे हैं, उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर लगाएंगे। - ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता (नगरीय)

बिजली गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर

फतेहगंज पश्चिमी। बारिश के दौरान बिजली गिरने से रविवार देर रात मोहल्ला भिटौरा के ट्यूबवेल पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को दिनभर जलापूर्ति, मोबाइल फोन चार्जिंग के लिए लोग परेशान हुए। अवर अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें