फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश ने रोकी राह, जिला अस्पताल में घटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश की वजह से सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। तीन सौ बेड अस्पताल में भी इक्का-दुक्का ही मरीज दिखे। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सोमवार को यह संख्या घटकर 800 पर सिमट गई। जिला अस्पताल के पर्चा और दवा काउंटर के बाहर पानी भरने से मरीजों को दिक्कत हुई। कुछ मरीज छाता लेकर कतार में लगे दिखे। ओपीडी से लेकर अन्य विभाग तक जाने के लिए भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई ने बताया कि बारिश के मौसम में ज्यादातर मरीज वॉयरल बुखार, टाइफाइड, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन और स्किन एलर्जी के आ रहे हैं। बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें