एक जुलाई से त्रिवेणी एक्सप्रेस बदले हुए नंबर से चलेगी। रेलवे ने अप-डाउन ट्रेनों के नए नंबर जारी कर दिए हैं। इससे पहले इस ट्रेन का रूट बढ़ाते हुए 27 फरवरी से टनकपुर से शुरू किया गया था। ट्रेन में दो नए जनरल कोच भी जोड़े गए हैं। मंडल मुख्यालय ने अब ट्रेन के चार नए नंबर जारी किए गए हैं। हालांकि, अभी ट्रेन पुराने नंबरों से ही चल रही हैं।
टनकपुर से सिंगरौली के बीच अप त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होता है। डाउन में यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती है। इसी तरह टनकपुर से शक्तिनगर के बीच अप ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चलती है। डाउन में यह ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलती है।
अब तक ट्रेन का संचालन बरेली से हुआ करता था। रेलवे ने 27 फरवरी को ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से शुरू किया है। ऐसे में ट्रेन का रूट करीब 190 किमी बढ़ गया है। नए रूट से ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद अब रेलवे ने ट्रेन के नए नंबर भी जारी कर दिए हैं।
मंडल मुख्यालय ने इस संबंध में सभी संबंधित स्टेशनों और जंक्शन को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नए नंबर से ट्रेन के संचालन में ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर नए नंबर भी दिए गए हैं।
दो कोच बढ़े, दो और जोड़े जाएंगे
त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट करीब 190 किमी बढ़ने के बाद रेलवे ने पिछले दिनों ट्रेन में दो नए कोच जोड़ दिए थे। अब तक यह ट्रेन 18 कोच की थी। दो नए कोच मिलने के बाद 20 कोच की हो गई है। दो और कोच भी ट्रेन में जोड़े जाने हैं। यह कोच भी डिवीजन को जल्द मिलने की उम्मीद है। मार्च खत्म होने से पहले त्रिवेणी एक्सप्रेस में 22 कोच हो जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को सीट के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी।
पुराने नंबर नए नंबर
अप-14370 अप-15074
डाउन- 14369 डाउन-15073
अप- 24370 अप-15076
डाउन-24369 डाउन-15075
त्रिवेणी एक्सप्रेस के नए नंबर जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके मद्देनजर नए नंबरों को प्रचारित कराया जा रहा है। -
प्रभाष राघव, ऑपरेटिंग मैनेजर उत्तर रेलवे