फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी से घिरे सब्जी विक्रेता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
आकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रसोइये का काम करता था युवक, कोरोना काल में छूट गई नौकरी
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले सब्जी बेचना शुरू किया तो वहां भी चोरी हो गई

बरेली। आर्थिक तंगी और अवसाद से जूझ रहे जाटवपुरा के युवा सब्जी विक्रेता आकाश ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

जाटवपुरा निवासी सरवन कुमार की पत्नी मिथलेश की मौत हो चुकी है। अब वह परिवार समेत अपने भाई टिंकू के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सरवन की बेटी हेमलता सोकर उठी तो कमरे में छोटे भाई आकाश (22) का शव फंदे पर लटकते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। आकाश केचाचा टिंकू ने बताया कि उनके बड़े भाई सरवन का इज्जतनगर में जूता-चप्पल बेचने का खोका था। पुल बना तो खोखा टूट गया, जिसके बाद वह मजदूरी करने लगे थे। दो दिन पहले वह मजदूरी करने दोहना गए थे और वहीं रुक गए थे। बेटे की मौत की सूचना पर वह घर पहुंचे। टिंकू के मुताबिक खोका टूटने के बाद ही परिवार पर संकट का आ गया। आकाश जिस घर में खाना बनाने का काम करता था, पिछले साल कोरोना संक्रमण में उन्होंने काम से मना कर दिया। इस बार फिर लॉकडाउन लगा तो सप्ताह भर पहले उसने मंडी में सब्जी का ठेला लगाना शुरू किया। चार दिन पहले ठेले से सब्जी चोरी हो गई। इतने रुपये उसके पास नहीं थे, जो दोबारा काम शुरू करता। इस कारण वह तनाव में आ गया था। शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें