फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर व जूनियरस्तर के लिए मंडल स्तर पर ट्रायल मंगलवार को स्पोटर्स स्टेडियम में हुए हैं। इसमें बरेली और पीलीभीत के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 24 बालक व 13 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल ने बताया कि सिद्धार्थनगर में 20 जून से 23 जून तक प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता होनी है। सोमवार को जिला स्तर पर ट्रायल कर खिलाड़ियों का चयन किया गया था। मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तर पर ट्रायल कर टीम का अंतिम चयन किया गया है। इस दौरान बालक ग्रुप एक में गौतम शाह, मयंक सक्सेना, सिद्धार्थ सिंह, समीर सिंह, अमन सिंह, ग्रुप दो में अभिजीत गंगवार, कार्तिकेय मिश्रा, समर्थ भास्कर, मानित मित्तल, आदित्य सक्सेना, विशेष अरोरा, अमूल्य, सिद्धार्थ, अभिजीत शाह, अदिरित, ग्रुप तीन में फजल मोहम्मद, औमिश मिश्रा, फवाद मोहम्मद खां, मधुर शंखधार, फजल मोहम्मद खां, विकास भारती, शिवांश चौरसिया, अदिमय शंखदार का चयन हुआ है।

इसके अलावा बालिका में ग्रुप एक में अश्मिता सिंह, परिधि, अमान्या सिंह, श्रेया वैैभवी, वृंदा शुक्ला, देवांशी कपूर, आशा श्रृष्ठि, ग्रुप तीन में दक्षिता, आनुश्री, दक्षिता अग्रवाल, छावनी शंखधार, सेरिन का चयन हुआ है। ट्रायल चयन के दौरान कोच सुमित चौरसिया, वरुन शुक्ला, आनंद, सुरेश एवं मानिक का सहयोग रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रिडा अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें