फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर बेटिकट यात्रियों का रहा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों ने कब्जा कर लिया। इससे आरक्षित श्रेणी की इस सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया। लग्जरी ट्रेन की दशा जनरल कोच से भी बदतर हो गई। परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा कर दिया। इसके बाद रेलवे की काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-देहरादून 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस तड़के 5:15 बजे चलने के बाद दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचती है। लखनऊ से चलने के बाद इस ट्रेन का पहला ठहराव सीधे बरेली जंक्शन पर सुबह 8:35 बजे होता है। इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणियों में लंबी वेटिंग के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह ट्रेन के लखनऊ से चलने के साथ ही काफी संख्या में बेटिकट यात्री कोचों में चढ़ गए। इनमें ज्यादातर किसान यूनियन का पटका पहने थे और टोपी लगाए थे।
ट्रेन में यात्रा कर रहे संचित नाम के यात्री ने क्षमता से कई गुना ज्यादा भीड़ के कारण ट्रेन की दुर्दशा की वीडियो बनाकर एक्स के जरिये डीआरएम समेत उच्च अधिकारियों के साथ साझा करते हुए शिकायत की। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर भी बेटिकट यात्रियों को नहीं उतारा गया। बरेली जंक्शन से भी काफी संख्या में बेटिकट यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो गए। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बरेली से ट्रेन रवाना होने पर भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें