फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटौरा में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, खड़ी हो गई ट्रेनें

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दून, जनता, बेगमपुरा और पद्मावत एक्सप्रेस को जहां-तहां खड़ा किया, दो घंटे प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

बरेली। आंधी पानी से शुक्रवार रात भिटौरा के पास एक विशालकाय पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया। जिससे अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेनें रोक दी गईं। उधर बालामऊ और दलेल नगर के बीच एक यात्री की ट्रेन के कटकर मौत हो गई। जीआरपी और सिविल पुलिस के सीमा विवाद में शव दो घंटे पटरियों पर पड़ा रहा। जिससे ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

आंधी-पानी से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन 11 बजे अचानक एक विशालकाय पेड़ पटरियों पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी। सूचना पर मुरादाबाद की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का परसाखेड़ा, धनेटा, सीबीगंज, नगरिया सादात स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद जंक्शन से रामपुर और बरेली के इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। संचालन करीब दो घंटे प्रभावित रहा। दूसरी ओर, बालामऊ और दलेलनगर स्टेशनों के बीच अप लाइन पर एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी बालामऊ को सूचना भेजी लेकिन जीआरपी ने सिविल पुलिस का क्षेत्र होने से पल्ला झाड़ लिया। इसके चलते शव करीब दो घंटे तक पड़ा रहा। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश के बाद नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली मेल, बाघ एक्सप्रेस स्टेशनों पर रोक दी गई। जिससे यह ट्रेनें दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।

यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला पकड़ा

बरेली। जीआरपी जंक्शन ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले सीबीगंज के युवक अफसर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें