नाटकीय ढंग से इज्जतनगर थाने पहुंची लड़की
तबरेज दूसरे समुदाय की जिस लड़की को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह रविवार को अचानक इज्जतनगर थाने पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन के सदस्य और लड़की के परिजन भी थाने पहुंच गए।
पुलिस ने लड़की से पूरी जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक लड़की ने खुद को बालिग बताया और अपनी मर्जी से जाने की बात कही। तबरेज के बारे में उसने कोई खास जानकारी नहीं दी। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।