फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें ...‘जंक्शन पर बिक रही बासी पूड़ी-चावल’

Wed, 31 May 2017 01:36 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Travelers note ... 'Basi Pudri-Rice sold at junction' - फोटो : Travelers note ... 'Basi Pudri-Rice sold at junction'
विज्ञापन
जब से रेलवे ने जंक्शन पर सिलेंडर से खाना बनाने पर प्रतिबंध लगाया है, तब से वेंडर सुबह ही अपने घर से खाना बनाकर जंक्शन पर लाते हैं और दिनभर बेचते हैं। पूड़ी-चावल बासी हो जाने पर भी बेची जाती है। सफर के दौरान यात्री मजबूरन इन्हें खरीदकर खाते हैं। ट्रेन रुकने पर वेंडर भी ट्रेन में चढ़कर यही पूड़ी-चावल सप्लाई करते हैं। ट्रेन कुछ ही देर रुकती है। इसी का फायदा उठाते हुए वेंडर बासी खाना खपा देते हैं। 
विज्ञापन

जंक्शन पर खाने के करीब 15 ठेले लगते हैं। इन पर पूड़ी, सब्जी, छोले और चावल की बिक्री होती है। पहले जंक्शन पर ही गरम पूड़ी और सब्जी, छोले चावल मिलते थे, लेकिन अब स्टेशन पर सिलेंडर से खाना बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में ठेले वाले घर से ही खाना बनाकर ले आते हैं। पूड़ी तो दिखावे के लिए छोटे से हॉटकेस में रख लेते हैं, लेकिन सब्जी, छोले और चावल ऐसे ही भगौनों में रखे रहते हैं, जिससे यह सब ठंडा हो जाता है और काफी देर तक रखा रहने से बासी हो जाता है। फिर भी इसकी सप्लाई खास कर बिहार, बंगाल की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों में कर दी जाती है। गरीब तबके के यात्री मजबूरन खाना खरीद लेते हैं। 
कपड़े से ढककर रखे रहते हैं ठंडे चावल 
कई ठेलों पर आलम यह है कि सुबह के बने चावल दोपहर तक कपड़े से ढके रहते हैं। ट्रेन आने से पहले इन्हें फाइबर के दोने में भर दिया जाता है और ऊपर से छोले-सब्जी डाल दी जाती है। एक-दो हरी मिर्च भी रख दी जाती है। ट्रेन आने पर इन चावलों की सप्लाई आसानी से हो जाती है। 
विज्ञापन

कम हो गई बिक्री
एक वेंडर ने बताया कि जब से ठंडी पूड़ी-चावल बेचने पड़ रहे हैं, तब से बिक्री न के बराबर ही रह गई है। ट्रेन के अंदर जितनी सप्लाई कर लेते हैं, बस उतनी ही बिक्री हो जाती है। ठेले पर तो कम लोग ही पूड़ी खा रहे हैं। पहले गरमा-गरम पूड़ी निकलने से बिक्री अधिक होती थी। 
सिटी स्टेशन पर तो चल रहा सिलेंडर
बरेली जंक्शन पर भले ही सिलेंडर से खाना बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया हो, लेकिन सिटी स्टेशन पर ठेले वाला सिलेंडर जलाकर समोसे और पकौड़ी बनाता है। उसकी खूब बिक्री हो रही है। इस पर रेलवे भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जंक्शन पर पकड़े गए आठ अवैध वेंडर
आरपीएफ ने बरेली जंक्शन पर मंगलवार को आठ अवैध वेंडर पकड़े। इनके पास से खाद्य पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। ये अवैध वेंडर लंबे समय से जंक्शन पर खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे थे। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर इन्हें पकड़ लिया गया। 

रेलवे स्टेशन पर सिलेंडर से खाना बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वेंडर अपने घर से खाना लाकर ठेले पर बेचते हैं। वे कई बार में खाना बनाकर लाते हैं, अगर इसमें कोई गड़बड़ी हो रही है तो चेक कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- चेतन स्वरूप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें