फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आरटीओ का बदला पता, आठ दशक बाद मिला अपना कार्यालय, अब यहां मिलेंगी सभी परिवहन सेवाएं

Sat, 21 Nov 2026 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के स्थायी कार्यालय का लोकार्पण किया। यह नया भवन परसाखेड़ा में बनाया गया है। अब नए भवन में सभी परिवहन सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में परिवहन विभाग को आठ दशक बाद अपना खुद का कार्यालय भवन मिल गया है। परसाखेड़ा में 16.72 करोड़ रुपये की लागत से 1500 वर्गमीटर भूमि पर निर्मित दो मंजिला भवन का शुक्रवार को परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने लोकार्पण किया। ब्रिटिश शासन काल से अब तक आरटीओ कार्यालय शाहजहांपुर रोड पर नकटिया के पास किराये के भवन में संचालित हो रहा है। नए भवन में सभी परिवहन सेवाएं एक छत के नीचे मिलेंगी।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले केवल 15 जिलों में परिवहन विभाग के अपने कार्यालय थे, जबकि बाकी जिलों में किराये के भवनों में कामकाज हो रहा था। तीन साल पहले ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भूमि देखी थी। तत्कालीन आरटीओ से यहां कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था। अब प्रदेश के 65 जिलों में परिवहन विभाग के पास अपने कार्यालय हैं। शेष 10 जिलों में भी जल्द सरकारी भवन तैयार कराए जाएंगे।

नवनिर्मित भवन की सराहना 
उन्होंने नवनिर्मित भवन की सराहना करते हुए कहा कि बरेली में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित हैं, जहां पारदर्शी तरीके से प्रशिक्षण और परीक्षण की व्यवस्था है। गलत लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने से सड़क हादसों की आशंका बढ़ती है। इसलिए योग्य चालकों को ही लाइसेंस मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कमल प्रसाद गुप्ता, आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अगली बार बस अड्डे के लोकार्पण का वादा 
परिवहन मंत्री ने कहा कि इज्जतनगर में रोडवेज बस अड्डा भी बनकर तैयार है। जल्द ही वह अगले दौरे पर बरेली आएंगे और बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बदायूं रोड और नवाबगंज में बस अड्डे के लिए जगह चिह्नित की गई है। वहां जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रदेश की सड़क परिवहन सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। इसका लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें