फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरलोडिंग से बिगड़ी ट्रांसफार्मरों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षमता से अधिक लोड पड़ने से शहर के आठ उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग का संकट है। इससे ट्रांसफार्मरों की सेहत बिगड़ रही है। अकेले मई में 286 ट्रांसफार्मर भी फुंक चुके हैं। तारों में फाल्ट के मामले भी सामने आ रहे हैं। उपकेंद्रों की मशीनों को बचाने के लिए की जा रही ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




शहर के हरुनगला, किला, जगतपुर, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, सनसिटी, महानगर और शाहदाना उपकेंद्र सबसे अधिक ओवरलोड हैं। इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है और बिजली चोरी भी एक बड़ी समस्या है। कागजों में दर्ज लोड से कहीं ज्यादा बिजली खपत हो रही है। कई उपभोक्ता कम भार के कनेक्शन पर अधिक क्षमता का उपयोग कर रहे हैं। शहर के 27 उपकेंद्रों से करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। इसके लिए 2367 ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। गर्मी बढ़ने पर बिजली की मांग दोगुनी हो जाती है, जिससे पहले से ओवरलोड ट्रांसफार्मर जवाब दे देते हैं। आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती है। इस साल शहर के विभिन्न हिस्सों में 132 नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोड कम करने का प्रयास किया गया, जिससे ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की व्यवस्था में भी सुधार मिल सके। वहीं 93 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्र में अप्रैल 2025 में 13 और अप्रैल 2026 में 11 ट्रांसफार्मर फुंके। मई 2025 में 11 और मई 2026 में नौ ट्रांसफार्मर खराब हुए। यह तो विभाग की कागजी बाजीगरी है जमीनी हकीकत में छोटे ट्रांसफार्मर व स्थानीय फॉल्ट अलग श्रेणी में दर्ज किए जाते हैं।



गर्मी से पहले लोड का सर्वे करा लें विभाग



विद्युत निगम की तरफ से ओवरलोड वाले क्षेत्रों को चिन्हित करके गर्मी से पहले लोड का सर्वे करा लें, जिससे यहां पर क्षमता विस्तार व चोरी रोकने का प्रयास किया जाए। इनके खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटे जाए। इसके चलते नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन




..................................



वर्जन ...



शहर के कुछ उपकेंद्र हरूनगला, किला, जगतपुर, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में आवश्यकता के अधिक लोड रहता है। इसको विभाग चिन्हित करके यहां अभियान चलाएगा। इन क्षेत्रों में बिजली चोरी ज्यादा होती है। इस वजह से यहां पर ट्रांसफार्मर फुंकने व तार जलने की समस्या अधिक होती हैं। चोरी वाले क्षेत्रों में विजिलेंस टीम बाडी कैमरा लगाकर जाएगी, प्रमाण के साथ पकड़कर कार्रवाई करेगी। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें