फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुपये लेने के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

Wed, 09 Jul 2025 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तीन हजार रुपये लेने के डेढ़ माह बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गुस्साए पचौमी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को फरीदपुर उपकेंद्र का घेराव कर दिया। ग्रामीणें को गुस्से को देखकर यहां मौजूद बिजली कर्मियों ने खुद को कमरे में बंदकर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। तुरंत ही गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने गांव में लगा एक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके चलते करीब 60 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। शिकायत करने के बाद भी इसे नहीं बदला गया। आरोप है कि लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए तीन हजार रुपये मांगे।
चंदा करके जैसे-तैसे उसे रुपये दिए गए। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान ग्रामीण मंगलवार को इकट्ठे होकर फरीदपुर उपकेंद्र पहुंचे। उनके साथ महिलाएं भी थीं। उग्र भीड़ को देखकर बिजलीकर्मियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस पर ग्रामीण बाहर खड़े होकर ही नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की मगर नया ट्रांसफार्मर लगने से पहले उन्होंने उपकेंद्र से जाने से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद जेई और एसडीओ ने हस्तक्षेप किया। तत्काल ही एक ट्रांसफार्मर गांव भेजा गया। अधिकारियों ने रुपये लेने वाले लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी गांव लौटे।

फरीदपुर के अवर अभियंता वीरू सिंह ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। जांच के बाद रुपये लेने के आरोपी लाइनमैन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें