फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनपद के 14 में से 12 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का तबादला अन्य जिलों में कर दिया गया। विभिन्न जनपदों से 12 नए बीईओ को बरेली में तैनाती दी गई है। यह आदेश संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि बरेली में कार्यरत भानु शंकर गंगवार, शीशपाल, सुनील कुमार शर्मा, सतीश कुमार वर्मा और विजय कुमार को शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. जगदीश कुमार, शशांक शुक्ल और मुकेश कुमार भारती को पीलीभीत भेजा गया है। विवेक शर्मा, राजेश कुमार व पूरन सिंह को बदायूं तथा अवनीश कुमार को रामपुर जनपद में नई तैनाती दी गई है।

बदायूं से राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र सिंह व ज्योति प्रकाश तिवारी, शाहजहांपुर से कृष्णा कुमार, अजय कुमार, रमेश पंकज, नवीन कुमार व विनय कुमार मिश्र तथा पीलीभीत से अमूल कुमार व हर्षित शर्मा को बरेली भेजा गया है। लखीमपुर खीरी से बृजराज सिंह और अमरोहा (जेपी नगर) से अरुण कुमार को भी बरेली में नए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें