बरेली। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश का असर बरेली से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। सोमवार की रात और मंगलवार को बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनों ने इंतजार कराया। दिल्ली, आगरा, मथुरा और कासगंज की ओर से आने वाली गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार रहीं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से ही लेटलतीफी की शिकार विशेष ट्रेनों ने मंगलवार को ज्यादा परेशान किया। इस दौरान दो विशेष ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया।
मंगलवार को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से बरेली आई। इसके अलावा 13006 अमृतसर-हावड़ा, 22356 पाटिलपुत्र एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 12208 पद्मावत एक्सप्रेस, 15716 किशनगंज एक्सप्रेस, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15006 राप्ती गंगा एक्सप्रेस, 22542 गरीब रथ एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया।
मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेनों में 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी, 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन भी देरी से आई। विशेष गाड़ियों में 04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर, 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन चार घंटे तक देरी से आईं। इसके अलावा मंगलवार 04208 दिल्ली-लखनऊ चारबाग विशेष ट्रेन, 04518 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04210 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।