फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजेंद्र नगर में नौ घंटे नहीं आई बिजली, कुतुबखाना में भी होती रही ट्रिपिंग

Wed, 09 Jul 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तापमान में एक बार फिर से इजाफा होने के साथ बिजली कटौती परेशान कर रही है। मंगलवार को राजेंंद्र नगर, डीडीपुरम, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, मिशन कंपाउंड, शाहदाना उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती का सामना किया। हेल्प डेस्क पर ट्रिपिंग के साथ फेस न आने और लो वोल्टेज के साथ बंच केबल जलने की शिकायतों की झड़ी लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को डीडीपुरम में इमली के पेड़ के पास लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर की पिलिंथ जलने के कारण तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। सिंधु नगर फीडर में फॉल्ट के कारण सोमवार रात 12 से दो बजे तक लोगों ने कटौती का सामना किया। कोहड़ापीर फीडर के गली नवाबन में बिजली का तार टूटने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। कुतुबखाना के घंटाघर के पास तारों में आग लगने के कारण तीन घंटे मोती पार्क फीडर बंद रहा। किला फीडर क्षेत्र के बीपी-7 पर बंच केबल के दो सर्किट जलने के कारण बिजली गुल रही। वहीं कुतुबखाना के बड़ाबाजार में कई घंटे बिजली मंगलवार शाम को गुल रही।
मंगलवार को सुभाष नगर, सीबीगंज, कटरा चांद खां, रोहली टोला, नवादा शेखान, जगतपुर, सैनिक कॉलोनी, आकांक्षा एन्क्लेव में ट्रिपिंग की समस्या रही। सबसे ज्यादा शिकायतें एक फेस न आने, वोल्टेज हाई व लो होने की रहीं। कटरा चांद खां में मंगलवार को एक फेस न आने की समस्या रही। आलमगिरीगंज फीडर पर न्यूटल का जंफर उड़ने के कारण बिजली गुल रही। शाहबाद में वोल्टेज अप-डाउन की समस्या रही। चौपुला चौराहा, सिविल लाइंस मिशन कंपाउंड, बरेली क्लब में एक फेस न आने की शिकायत रही। कुतुबखाना सब्जी मंडी के पूरे एरिया में एक फेज न आने की शिकायत रही।
विज्ञापन


इन इलाकों में रही समस्या-
रेजिडेंसी गार्डन, डीडीपुरम, बांस मंडी, शाहदाना, कटरा चांद खां, पुराना शहर, महावीर एन्क्लेव, सिविल लाइंस, किराना मर्चेंट शाहाबाद, चौपुला चौराहा सिविल लाइंस, मिशन कंपाउंड, बरेली क्लब, साल्वेशन आर्मी रोड, कुतुबखाना सब्जी मंडी, हजियापुर, स्टेडियम रोड, कोतवाली गली, मनिहारान, जनकपुरी राजेंंद्र नगर, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर, बड़ा बाजार कटरा मानराय, गली मनीहारान, अलमगीरी गंज, गणेश नगर, धर्मकांटा प्रेम नगर, बमनपुरी, न्यू पंजाबी मार्केट सिविल लाइंस, रामगंगा आवासीय कॉलोनी, वसंत बिहार, सैनिक कॉलोनी, कटरा मानराय, काजी टोला पुराना शहर, सद्भावना कॉलोनी, विकास भवन, सस्ता साड़ी भंडार, रामपुर गार्डन।

-
यह बोले उपभोक्ता
फोटो-
मंगलवार को सुबह नौ बजे बिजली गुल होने के बाद शाम सात बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। उपकेंद्र और हेल्पडेस्क पर कॉल करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। - शिल्पा मिश्रा


-
फोटो-
इन दिनों लगभग रोजाना की समस्या है। सोमवार रात में भी कटौती की गई और मंगलवार दिन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजेंंद्रनगर उपकेंद्र पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। -निशा गुलाटी


फोटो-
भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को होती है। मंगलवार को पूरा दिन बिजली ठप रही। इइस कारण शाम को पानी की समस्या भी हुई। - सुरेश मल्होत्रा

-
फोटो-
कभी मरम्मत के नाम पर कटौती की जाती है तो कभी लोकल फॉल्ट का हवाला देकर घंटों के लिए आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। विद्युत निगम के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति संजीदा नहीं हैं। - डॉ. शरद अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें