फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस लाइन में 1473 रिक्रूट सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय पुलिस लाइन में 1473 नए प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है, अभी इनकी आमद चल रही है और 20 जून से विधिवत प्रशिक्षण की शुरुआत होगी। पहले दिन एसपी सिटी ने व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 17 जून से एक माह का जेटीसी प्रशिक्षण हो रहा है। बरेली को 1473 प्रशिक्षु सिपाही आवंटित किए गए हैं, इनमें से 295 महिला और बाकी पुरुष प्रशिक्षु हैं। एक माह बाद ये दूसरे जिलों में चले जाएंगे। फिर बरेली पुलिस लाइन व पीएसी में 800 महिलाओं व 350 पुरुष अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंगलवार से पुलिस लाइन में प्रशिक्षुओं की आमद शुरू हो गई। इनका व्यवहारिक प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है, लेकिन विधिवत प्रशिक्षण सभी प्रशिक्षुओं के आने पर 20 जून से शुरू होगा। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में जाकर प्रशिक्षण व्यवस्था की तैयारी परखीं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को ठहराने, भोजन व्यवस्था आदि का जायजा लिया। फिर परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। एसपी सिटी ने वर्दी, फिटनेस और अनुशासन पर जोर दिया। की। परेड में ड्रिल अभ्यास भी कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें