फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ ले मछुआरा समुदाय : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मत्स्य पालकों की मंडलीय गोष्ठी में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआरा समुदाय को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार मत्स्य पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ मानते हुए इसके सतत विकास के लिए संकल्पित हैं। सरकार का उद्देश्य मछुआरा समुदाय को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से सशक्त करना है। मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य बीज वितरण कार्यक्रम, तालाबों का विकास, नाव व इंजन क्रय पर अनुदान, मछुआरा आवास योजना, मत्स्य बीमा योजना, मत्स्य विपणन योजना आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

गिनती होगी तभी मिलेगा हक
डॉ. संजय निषाद ने जातीय जनगणना को ऐतिहासिक और साहसिक कदम बताया। कहा कि यह सामाजिक न्याय, हक, सम्मान और हकदार समाज के सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया निर्णायक कदम है। इससे निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, कश्यप, गोंड, बाथम, धीवर, मांझी, रायकवार की सही संख्या देश के सामने आएगी। गिनती होगी तभी हक मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें