इन ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा
13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस छह और 12 फरवरी को रास्ते में 1:30 घंटे रोककर चलाई जाएगी। 22541 वाराणसी-आनेद विहार एक्सप्रेस छह फरवरी को, 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस 27 जनवरी, एक और 17 फरवरी को दिल्ली रेल मंडल में 1:30 घंटे रोका जाएगा।
बरेली सिटी-पीलीभीत और काशीपुर-कासगंज पैसेंजर आज से निरस्त
आने वाले दिनों में घने कोहरे के अलर्ट के बीच इज्जतनगर मंडल के तहत संचालित होने वाली कई ट्रेनों को 23 जनवरी से 23 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 55316/15 पीलीभीत-बरेली सिटी, 55308/07 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर को भी निरस्त किया गया। निरस्त की गईं ट्रेनों का संचालन सात फरवरी से पूर्ववत किया जाएगा।