फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्यूआर कोड से बुक करा सकेंगे रेल टिकट, बरेली जंक्शन समेत 12 स्टेशनों पर शुरू होगी ये सुविधा

Fri, 20 Oct 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रेलवे स्टेशनों की टिकट विंडों पर लगने वाली लाइन को रेलवे खत्म करने पर काम कर रहा है। जल्द ही रेल यात्री क्यूआर कोड के जरिए टिकट बुक करा सकेंगे। इससे पहले यूटीएस के जरिये टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन पर यात्रियों को अब टिकट के लिए लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर समेत 12 स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर रेल टिकट बुक कराने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। बरेली में दिसंबर तक सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


स्टेशनों की टिकट विंडों पर लगने वाली लाइन को रेलवे खत्म करने पर काम कर रहा है। इससे पहले यूटीएस के जरिये टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके बाद भी टिकट विंडों पर लाइनें देखने को मिलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू कर रहा है। इसके तहत अब यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के माध्यम से ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: सपा मुखिया बोले- लोकसभा चुनाव में 'पीडीए' ही एनडीए को हराएगा; गठबंधन पर कही बड़ी बात
विज्ञापन


पहले चरण में बरेली, शाहजहांपुर, चंदौसी, हरिद्वार, देहरादून, अमरोहा, हापुड़, रुड़की, रामपुर, हरदोई और नजीबाबाद स्टेशनों पर सेवा शुरू की जाएगी। क्यूआर कोड के माध्यम से रेलवे यूटीएस एप के सहारे अनारक्षित टिकट की बुकिंग का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा सीजन टिकटों का नवीनीकरण और प्लेटफॉर्म टिकट भी लिया जा सकेगा। 

विज्ञापन

आनंदविहार-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन आनंदविहार-सहरसा के बीच चलेगी और इसमें 20 अनारक्षित कोच होंगे। ट्रेन (04052) आनंदविहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस 8, 11, 14 व 17 नवंबर को आनंद विहार से सहरसा से लिए चलेगी। जबकि 10, 13, 16 व 19 को सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी।

आनंद विहार से रात 10:45 बजे चलकर हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगू सराय, खगरिया, एस बख्तियारपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी। वापसी में सहरसा से सुबह सात बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें