फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अगस्त को होंगे गवाहों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन पर कोच चलने के मामले में बनी जांच टीम के सदस्य बुधवार को सिटी स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्वाइंट मैन, केबिन मैन और अन्य कर्मचारियों से बात करके आवश्यक तथ्य जुटाए। अब टीम 16 अगस्त को गवाहों के बयान दर्ज करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एडीआरएम को सौंपी जाएगी, इसके बाद ही दोषियों पर कार्रवाई होगी। यहां बता दें कि 16 अगस्त को सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रनवीर कुमार, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक महावीर सिंह, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर रजत प्रताप सिंह सुबह 11 बजे सिटी स्टेशन जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक आफिस में गवाहों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार रात साढ़े सात बजे सिटी स्टेशन पर टनकपुर स्टेशन से मेंटीनेंस को आए दो कोच कपलिंग जोड़ने से पहले ही इंजन के धक्का लगने से चल दिए थे। मौके पर स्टाफ ने किसी तरह से कोच को पत्थर डालकर रोका था। रेलवे कंट्रोल इज्जतनगर में मेसेज पहुंचने के बाद एडीआरएम (ऑपरेटिंग) अजय वार्ष्णेय और सीनियर डीओएम अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एडीआरएम अजय वार्ष्णेय ने लापरवाही के आरोप में प्वाइंट मैन रेनू पासवान, प्रभात चंद सक्सेना, इंजन ड्राइवर वीरेंद्र कुमार और स्टेशन स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें