बरेली। बरेली मुरादाबाद सेक्शन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग होने से रेलवे ने मुगलसराय एक्सप्रेस को तीन दिन के रद्द कर दिया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। कुछ ट्रेनों को देरी से भी चलाया जाएगा
मंडलीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रयाग बरेली एक्सप्रेस तीन दिन प्रयागराज को नहीं जाएगी। वापसी में ट्रेन तीन और चार अगस्त को रद्द रहेगी। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस तीन अगस्त तक बरेली और लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लखनऊ से टर्मिनेट होकर वाराणसी जाएगी। काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर रामपुर से टर्मिनेट होकर काठगोदाम जाएगी। सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा से टर्मिनेट होकर सीतापुर जाएगी। इसके अलावा कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन अगस्त तक सवा दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी। यह जंक्शन पर दोपहर 12:27 बजे जंक्शन पहुंचती है। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस आधा घंटे से सवा दो घंटे तक देरी से जंक्शन पहुंचने की संभावना है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम 4:44 बजे और काठगोदाम लखनऊ दोपहर 3:08 बजे जंक्शन पहुंचती है। दूसरी ओर अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी।