फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से लेट हुई ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद मंडल उत्तर रेलवे के मेगा ब्लॉक के चलते शाहजहांपुर रूट की कुछ ट्रेनें अपने तय समय से लेट चलीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने काकोरी से सहारनपुर के बीच चार सेक्शन में तीन-तीन घंटे के मेगा ब्लॉक की घोषणा की थी। दूसरे सेक्शन में शाहजहांपुर से मुरादाबाद के बीच दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक अलग-अलग सेक्शन में ट्रैक की मरम्मत कराई गई। बिलपुर से बरेली के बीच दोपहर बारह से तीन बजे तक, बरेली से रामपुर के बीच पौने बारह से पौने तीन बजे तक काम चला। इससे सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर रविवार को रोजा से शाहजहांपुर के बीच नहीं चली। जननायक एक्सप्रेस करीब साढ़े चार घंटा देरी से चली। कुं भ एक्सप्रेस एक घंटा लेट जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अपलाइन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब पांच घंटा और गरीब रथ दो घंटे लेट चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें