फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को रेवती और आंवला के बीच 13 बी रेलवे सिगनल पर कैप ढक जाने के कारण अलीगढ़ बरेली पैसेंजर के चालक राजकुमार और गार्ड शोएब खान को ग्रीन सिगनल नहीं दिखाई दिया। इसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल को सूचित करने के बाद ट्रेन को अलीगढ़ रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम 3 बजकर 42 मिनट पर अलीगढ़ दिशा में जा रही पैसेंजर ट्रेन में यह हादसा हुआ। इमरजेंसी ब्रेक लगने से मुसाफिर किसी अंजान खतरे से घबरा गए थे। बाद में सच्चाई पता लगी तो जान में जान आई। रेलवे अधिकारियों ने किसी भी नुकसान या यात्रियों को चोट लगने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें