बरेली। बिहार में आई बाढ़ का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। बिहार की ओर से आने वाली ट्रेेनें देरी से गंतव्य पर पहुंचीं तो वापसी में ज्यादातर ट्रेनें लेट आईं। ऐसे में यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।
मंगलवार को अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल साढ़े चार घंटे, लुधियाना धनवाद किसान एक्सप्रेस दो, सहरसा अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। सुबह पंजाब मेल के समय पहुंचे यात्रियों का ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर वक्त गुजारना दूभर हो गया। अप लाइन की ट्रेनें भी लखनऊ से देरी से जंक्शन पहुंचीं, जिसमें जैसलमेर एक्सप्रेस तीन घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस दो, दून एक्सप्रेस तीन और अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।