फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा गिरता देख मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हार्टमन पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां लगा बिजली का एक जर्जर खंभा तेज हवा से गिर गया। खंभा गिरता देख लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि खंभा तारों पर गिरा और वहीं टिक गया। बिजली के तार आपस में टकराने से तेज स्पार्किंग हुईं तो वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास की दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर शट डाउन लेकर कई घंटों बाद खंभे को सही करने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

बिजली पोल काफी समय पहले ही जड़ से गल चुका था। बस किसी तरह टिका हुआ था। पोल पर हाइटेंशन, लो टेंशन, टेलीफोन एक्सचेंज के अलावा और भी कई लाइनें गुजर रहीं हैं। इस पर ध्यान न देकर बिजली विभाग इस पर लोड बढ़ाता रहा। बिजली विभाग के लोग और न ही वहां रहने वाले लोगों-दुकानदारों ने इसको गंभीरता से लिया। शनिवार को ये जर्जर पोल भार न झेल सका और गिर गया। खंभा गिरता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने पोल के आसपास का एरिया खाली कर दिया कि कहीं उनपर ही खंभा न गिर पड़े। हालांकि पोल गिरकर तारों के ऊपर टिक गया। इससे एक बड़ा हादसा जरूर बच गया लेकिन तारों के टकराने से हुई तेज स्पार्किंग के चलते लोगों में दहशत छा गई। सामने वाली बिल्डिंग में बनी दुकानें भी हादसा होने की आशंका के चलते बंद करा दी गई। सिर्फ ओवरलोडिंग ही नहीं पोल पर कई कोचिंग और दुकानों के होर्डिंग भी लगे मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद विभाग ने शट डाउन ले लिया। इसके कई घंटों बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो काम शुरू कराया। देर शाम वहां नए पोल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें