फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने सोमवार को अप लाइन पर चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। आलमनगर से सहारनपुर रेल सेक्शन के बीच मेगा ब्लॉक अलग-अलग समय पर लिया गया।
विज्ञापन

आलमनगर से सहारनपुर के बीच मेगा ब्लॉक के दौरान रेल ट्रैक, ओएचई मरम्मत, स्लीपर बदलने का काम किया गया। ब्लॉक से जननायक, उपासना, पोरबंदर एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। रोजा जंक्शन से बरेली सुबह 11:20 से दोपहर 3:20 और बरेली से रामपुर के बीच सुबह 11:45 से दोपहर 3:45 बजे तक ब्लॉक रहा। जननायक एक्सप्रेस को देरी से चलाया गया। कुछ ट्रेन को रास्ते में रोक कर चलाया गया। ब्लॉक के दौरान कई मालगाड़ियों को भी रास्ते में रोका गया। ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कई ट्रेनों में छापेमारी, बिना टिकट 415 यात्री पकड़े
बरेली। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के निर्देश पर रेलवे मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेलवे ने सोमवार को ट्रेनों में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 415 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। अलग-अलग टीमों ने पंजाब मेल, गरीब नवाज, गुवाहाटी एक्सप्रेस, सियालदह, अवध-असम, कुंभ, मुगलसराय एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग की। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करते 415 लोगों को पकड़ा। इनसे 1.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग टीम में प्रवीन खन्ना, बीएन खान आदि रहे। बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों में महिलाओं की संख्या भी काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें