फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में मेगा ब्लाक से लेट आईं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

Wed, 03 Jun 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर पर मंगलवार को दिए गए मेगा ब्लाक ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। दिन भर रूट बंद रहने के कारण ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया। जिसके चलते गाड़ियों का शेड्यूल बिगड़ गया। राज्यरानी, काशी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें तीन घंटे देरी से आईं। जिससे गर्मी की मार झेल रहे यात्रियों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद रूट पर संचालन शुरू होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

रेलवे ने गजरौला में आरओबी पर गार्डर रखने, अंडरपास बनाने और ब्रिज को ऊंचा उठाने के लिए मंगलवार मेगा ब्लाक दिया था। मेगा ब्लाक के चलते दिल्ली मुरादाबाद रूट नौ घंटे तक बाधित रहा। रेलवे के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया। चार ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और दो ट्रेनों को कैंसिल किया गया था। मंगलवार को यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए समय से पहुंचेे, लेकिन स्टेशन पर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। रूट बदलकर आने वाली सभी गाड़ियां घंटाें की देरी से पहुंच रही थीं। स्टेशन पर बैठकर इंतजार करने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं था। वेटिंग हाल फुल होने से प्लेटफार्म तक भीड़ ही भीड़ थी। यात्री बार बार पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेनों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। लेकिन ट्रेनों के बदले रूट पर घूमकर आने के कारण देरी से पहुंचीं। राज्यरानी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन तीन घंटे की देरी से बरेली आईं। दिल्ली दरभंगा स्पेशल (04408) चार घंटे देरी से आई। जिससे यात्रियों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें