फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे लेट पहुंची गुवाहाटी प्रयाग एक्सप्रेस रही रद्द

विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है, जिसके चलते बरेली से प्रयाग जाने वाली प्रयाग एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद्द रही। यह ट्रेन रविवार को भी रद्द रही थी। सोमवार को डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे जंक्शन पहुंचती है, लेकिन रात 11:30 बजे जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी घंटो देरी से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन

रेलवे ने जंक्शन से चलने और गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को 15 दिसंबर से निरस्त किया हुआ है। वहीं ज्यादा देरी से चल रही ट्रेेनें भी अचानक ही रद्द कर दी जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को बरेली से प्रयाग जाने वाली प्रयाग एक्सप्रेस और मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अचानक ही रद्द कर दी गई। वहीं मुगलसराय एक्सप्रेस भी रविवार को रद्द रही थी। इन ट्रेनों के अचानक रद्द कर दिए जाने से जंक्शन पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सोमवार को डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस 13 घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस दो, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें