फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टश्ेान के प्लेटफार्म नंबर दो पर बरेली की ओर जा रही मालगाडी के सामने छात्र कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह मृतक का अपने बड़े भाई से किसी वात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि पिता ने ग्रामीणों की बातों को नकार दिया। मृतक की शर्ट की जेब में मिला रेल टिकट हादसे से बाइस मिनट बाद आने वाली ट्रेन का है।
बुधवार से सुबह 9:50 बजे रोजा से बरेली जाने मालगाड़ी बिलपुर स्टेशन से गुजर रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि अचानक युवक पटरी के बीच में आकर खड़ा हो गया। इससे पहले कि वह इमरजेंसी ब्रेक लगाता, इंजन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान प्रवीन पाल उर्फ आकाश (18) के रूप में हुई है। वह ठा. सुरेन्द्र सिंह इंटर कालेज भनपुरा मे हाई स्कूल का छात्र था। बरगवां गांव के पिता चंद्रपाल ने बताया कि वह अपनी बेटी आरती और बेटे प्रवीन पाल के साथ मुगलसराय एक्सप्रेस से बरेली जाने को घर से बिलपुर स्टेशन को चले थे। आकाश उनसे कुछ दूर आगे स्टेशन पर टिकट खरीदने की बात कहकर निकल आया। उनका दावा था कि उसने तीनों के ही टिकट खरीदे थे । किंतु उसकी शर्ट की जेब से कैसे दुर्घटना के 22 मिनट बाद का रेल टिकट पहुंचा, उन्हें पता नहीं है। लोगों का कहना है कि मुआवजे के लिए ऐसा किया गया। पुलिस टिकट रखे जाने वाले की तलाश करने में जुट गयी है।