फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने क्षतिग्रस्त किया रोडवेज का कंप्यूटर नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम दफ्तर की बिजली सप्लाई भी बाधित

बरेली। रेलवे जंक्शन ही नहीं, बंदरों ने रोडवेज बस स्टेशन पर भी आतंक फैला रखा है। यात्री तो परेशान हैं ही, सोमवार को बंदरों ने एआरएम दफ्तर का कंप्यूटर नेटवर्क ध्वस्त कर डाला। जिससे दफ्तर के सारे कंप्यूटर ठप हो गए। इतना ही नहीं बंदरों ने बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

रोडवेज और रेलवे जंक्शन पर बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। मौका पाते ही बंदर यात्रियों के हाथों से सामान छीनकर ले जाते हैं। वहीं बरेली जंक्शन पर बंदरों ने यात्रियों का ट्रेनों का इंतजार करना दुश्वार कर दिया है। दिन भर बंदर प्लेटफार्म की छतों पर मंडराते रहते हैं। वह सामान को प्लेटफार्म की छत या पुल पर छोड़ देते हैं। जिसके बाद यात्रियों को सामान लाने में काफी दिक्कत होती है। विरोध करने पर बंदर काटने को दौड़ पड़ते हैं। कई बार यात्रियों को प्लेटफार्म दो और तीन पर ट्रेन पकड़ने में भी परेशानी होती होती।
विज्ञापन


‘नगर निगम को बंदरों को पकड़ने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। अगर इंतजाम नहीं होता है तो रोडवेज प्रशासन लंगूर की व्यवस्था करेगा।’
- चीनी प्रसाद, एआरएम कार्मिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें