फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडरों के परमिट जमा न करने पर जंक्शन के एसएस मुरादाबाद तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका खत्म होने के बाद जंक्शन पर खानपान बेच रहे थे वेंडर
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बोले, शुरू कर दी गई है वेंडरों के परमिट जमा करने की प्रक्रिया

बरेली। बरेली जंक्शन पर वेंडरों का खानपान बेचने का ठेका काफी पहले खत्म हो चुका है, बावजूद इसके वेंडर अवैध रूप से ट्रेनों और प्लेटफार्म पर खानपान का सामान धड़ल्ले से बेच रहे हैं। इस मामले में मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम ने जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को तलब कर वेंडरों के परमिट तुरंत जमा करने के आदेश दिए हैं।
मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह को मुरादाबाद तलब किया है। स्टेशन अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने 31 अक्तूबर को दोनों एजेंसियों का ठेका खत्म होने के बावजूद वेंडरों के परमिट निरस्त नहीं किए हैं। बताया जाता है कि स्टेशन अधीक्षक ने राम मंदिर निर्माण का फैसला, बारावफात आदि का हवाला देते हुए इस कार्य में देरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जंक्शन पर भोजनालय और खाद्य एजेंसी का ठेका खत्म होने के बाद भी वेंडर धड़ल्ले से प्लेटफार्म और ट्रेनों में खानपान की चीजें बेच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बरेली जंक्शन पर 31 अक्तूबर को प्लेटफार्म एक पर खुले भोजनालय और राजस्थान होटल एजेंसी का भी खानपान का ठेका खत्म हो चुका है। भोजनालय और एजेंसी के करीब 150 वेंडर हैं, जिनका परमिट स्थानीय अधिकारियों ने जमा नहीं किया है, जबकि मुरादाबाद डिवीजन के कमर्शियल अनुभाग के अधिकारी परमिट जमा करने के दो बार आदेश दे चुके हैं। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि दोनों के परमिट जमा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें