फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक के ट्रायल में एस्केलेटर फेल

विज्ञापन
अब तक के ट्रायल में एस्केलेटर फेल - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन पर यात्रियों के लिए एस्केलेटर की सुविधा मिलना फिलहाल मुमकिन नहीं दिख रहा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बीते दिनों इसे शुरू करने के लिए ट्रायल लेने पहुंची दिल्ली की टीम भी थकहार कर वापस लौट चुकी है। इससे लगता है कि उत्तर रेलवे के जीएम के आने से पहले इसके शुरू किए जाने के अधिकारियों के दावे हवा-हवाई ही साबित होंगे। यहां बता दें कि ट्रायल के बाद एस्केलेटर नौ नवंबर को ही रेलवे को हैंडओवर किया जाना था।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह 29 नवंबर को आने वाले हैं, जिसके चलते जंक्शन पर रेलवे इंस्टीट्यूट, पार्सल आफिस आदि का जीर्णोंद्धार तेजी से कराया जा रहा है। जीएम के आगमन से यात्रियों को एस्केलेटर के चलने की उम्मीद भी बंधी। बीते मंगलवार यानी पांच नवंबर को मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने जंक्शन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। उन्होंने भी अन्य अधिकारियों की तरह एस्केलेटर जल्द चलने का आश्वासन दिया था। इसके बाद दिल्ली से टेक्नीशियन की टीम एस्केलेटर के ट्रायल के लिए सात नवंबर को बरेली जंक्शन पहुंच गई। दो बार ट्रायल हुआ, उसके बाद शुक्रवार आठ नवंबर को भी ट्रायल होने के बाद एस्केलेटर शनिवार यानी नौ नवंबर को रेलवे को सौंपा जाना था।
सूत्रों का कहना था कि शुक्रवार को एस्केलेटर चला ही नहीं। दिन भर टीम फॉल्ट खोजती रही। फाल्ट न मिलने पर टीम दिल्ली लौट गई। नौ सितंबर से एस्केलेटर सफेद हाथी की तरह खड़ा हुआ है। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल काफी दिन चलता है। सफल होने पर ही रेलवे को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


औपचारिकता निभाकर चले गए मंडलीय अधिकारी
जीएम के आने में केवल 15 दिन ही बाकी हैं। जंक्शन पर भी रंगाई-पुताई आदि का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में रोजाना कोई न कोई मंडलीय अधिकारी जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंच रहा है। गुरुवार को मुरादाबाद डिवीजन के सीनियर डीओएम नवीन कुमार कामों का जायजा लेने के लिए जंक्शन पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि वह वीआईपी रूम तक ही सीमित रहे। वहां पर स्थानीय अधिकारियों से काम की प्रगति के बारे में पूछा और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें