फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त टीटीई और गुड्स क्लर्क को मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेल प्रबंधन ने रेल कर्मचारी से प्रमोशन के नाम पर रुपये लेने के आरोपी गुड्स क्लर्क और यात्रियों से रुपये लेने के आरोपी टीटीई को दोबारा तैनाती दे दी है। दोनों आरोपियों को जांच के बाद 29 अगस्त को रिमूव फॉर सर्विस के आदेश दिए गए थे। दोनों को लोअर वेतनमान में रिज्वॉइनिंग दी गई है।
विज्ञापन

आंवला में तैनात गुड्स क्लर्क मोहम्मद इमरान ने शाहजहांपुर में तैनाती के दौरान दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से 50-50 हजार रुपये लिए थे। दोनों कर्मचारियों ने इसकी शिकायत मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा से की। इसके अलावा शिकायत पर सीनियर डीसीएम ने जंक्शन पर तैनात टीटीई सुनील पाल को यात्रियों से अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा था। टीटीई सुनील पाल के पास मौके से दस हजार रुपये मिले थे। दोनों आरोपियों की जांच होने के बाद रेखा शर्मा ने रिमूव फॉर सर्विस के आदेश करते हुए 29 अगस्त को बर्खास्त कर दिया था। दोनों ने मुरादाबाद डिवीजन के आला अधिकारियों से अपील की, जिसके बाद उन्हें फिर से तैनाती दे दी गई।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि अपील के बाद उन्हें न्यूनतम वेतनमान में दोबारा तैनाती दी गई है। इसके अलावा वेंडरों से रिश्वत लेने के आरोप में जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक आफिस के क्लर्क अनिल इंडियन को भी मुरादाबाद जंक्शन पर तैनात किया गया है। 27 जनवरी 2018 को अनिल इंडियन को वेंडर सोसायटी के पदाधिकारी की शिकायत पर विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद उन्हें मुरादाबाद में तैनाती दी गई है। अब उनका तबादला जंक्शन के टीआई आफिस में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें