फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए राहत देने को चलाईं स्पेशल ट्रेनें 18 घंटे तक लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोगों का छठ पर घर जाने का सपना अधूरा रह गया। उनका ज्यादातर समय ट्रेन में ही बीत गया। तीन दिन पहले रेलवे ने दरभंगा से फिरोजपुर तक स्पेशल ट्रेन चलाई थी, वह भी 11 घंटे देरी से पहुंची। दरअसल, रुटीन की ट्रेनों के सामने रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को तरजीह नहीं दी।
विज्ञापन

रुटीन की ट्रेनों में जगह न होने पर रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं थीं। रेलवे का मानना था स्पेशल ट्रेनें चलने से छठ पर घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन हुआ इसके विपरीत। छठ पर घर जाने के लिए जंक्शन पहुंचे लोगों के सामने से रुटीन की ट्रेनें गुजर गईं, लेकिन वे स्पेशल ट्रेनों के सहारे रहे। स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का पूरा समय ट्रेन में ही बीत गया। शनिवार को सहरसा-अंबाला स्पेशल ट्रेन 18 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस 16 घंटे, गया अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 घंटे, दरभंगा फिरोजपुर 11 घंटे, दरभंगा दिल्ली स्पेशल नौ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। रोजाना चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से पहुंची। दरअसल, रेलवे ने रुटीन को ट्रेनों को प्राथमिकता दी, इससे स्पेशल ट्रेनें घंटाें लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें