फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहित एक्सप्रेस गुजरने से चंद मिनट पहले टूटी पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक और नगरिया सादात सेक्शन की घटना, ट्रेनों का संचालन रोका

बरेली। मिलक और नगरिया सादात के बीच वृहस्पतिवार सुबह रेल पटरी चटक गई। टीआरडी ने ट्रैक चटका देखा तो स्टेशन मास्टर को तुरंत इसकी सूचना दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। गनीमत रही कि कुछ देर बाद यहां से एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही टूटी पटरी देख ली गई। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

टीआरडी महेंद्र सिंह ने सुबह 10:55 बजे नगरिया सादात स्टेशन मास्टर को बताया कि ट्रैक चटका हुआ है। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी तुरंत रेलवे कंट्रोल को दी और ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। पटरी टूटने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत शुरू करा दी। साढ़े ग्यारह बजे के बाद ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। इस दौरान जम्मूतवी गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियां बीच में खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जानकारों का कहना है कि दो साल से रेलवे का इंजीनियरिंग अनुभाग जर्जर और कमजोर पटरियों को बदल रहा है, इसके बाद थोड़ी सी ठंड होने पर ही पटरियों का चटकना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को भी नगरिया स्टेशन के पास पटरी चटक गई थी। इसके बाद ट्रेनों को रोक दिया गया था। मरम्मत के बाद कॉशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया था। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया कि जाड़ों में पटरियों की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। साथ ही दिन में इंजीनियरिंग अनुभाग निगरानी करेगा, ताकि कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें