बरेली। रविवार रात चनेहटी के पास एक मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रैक प्रभावित हो गया। इससे सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा लेट हो गई। मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
रविवार रात करीब 11.30 बजे एक मालगाड़ी कैंट स्टेशन से शाहजहांपुर दिशा में जा रही थी। चनेहटी और रसोइया स्टेशन के बीच ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इसके बाद मालगाड़ी बीच ट्रैक पर खड़ी हो गई। इस बीच जंक्शन पर लखनऊ दिशा में जाने के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस आ गई। ट्रैक बाधित होने की वजह से उसे जंक्शन पर रोक लिया गया। एक घंटे बाद मालगाड़ी को कपलिंग जोड़कर रवाना किया गया। इसके बाद सत्याग्रह एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया गया। ब्यूरो