फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों पर ही शक, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार आधी रात किला के स्वाले नगर में पानी की टंकी के पास हुई डकैती और पोल्ट्री फार्म में लूट की घटना के खुलासे को पुलिस तानाबाना बुन रही है। पोल्ट्री फार्म के स्टाफ को घटना के बाद से ही थाने में बैठाया गया है। पुलिस का पहला शक इन्हीं लोगों पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोमवती सागर के घर में घुसे सात बदमाशों ने डकैती डाली थी। बाद में इन्हीं बदमाशों ने पड़ोस में अयूब के पोल्ट्री फार्म की गाड़ी में बैठे कर्मचारियों को पकड़ लिया। गाड़ी का शीशा तमंचे की बट से तोड़कर उसमें रखा कैश का बैग लूट लिया। फिर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए रेल लाइन पार करके भाग निकले। क्राइम ब्रांच इसी फंडे पर काम कर रही है कि कहीं स्थानीय शातिरों का सहयोगी बाहर का गैंग तो ट्रेन से नहीं आया जो घटना के बाद ट्रेन से ही फरार हो गया। हालांकि थाना पुलिस पोल्ट्री फार्म स्टाफ को ही घेरकर बैठी है। थाने में कभी एसपी सिटी तो कभी सीओ टू इन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। दरअसल, पोल्ट्री फार्म की घटना में कई संदिग्ध बिंदु हैं। कपड़ों पर मिला खून भी तत्काल बाद ही सूखा मिलने और इंसान का न होने की बात कही जा रही है। लैब में इसे भेजकर जांच कराई जा रही है।
घटना की रात से ही थाने में महमूद, नईम, सैफ, मुन्ना, निजाम और राजू से पूछताछ हो रही है। इनके परिवार के लोग थाने से लेकर अफसरों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। महमूद के बेटे जुबैर का कहना है कि पुलिस से वह कह चुके हैं कि उसके पिता दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई करे वर्ना छोड़ दे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि एसपी सिटी और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही नतीजा निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें