नई दिल्ली से चलते ही बेपटरी हुई लखनऊ मेल
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन जाने वाली लखनऊ मेल (12230) शुक्रवार को जैसे ही प्लेटफॉर्म से रवाना हुई उसका इंजन पटरी से उतर गया। बाद में ट्रेन को पुरानी दिल्ली से संचालित कराकर बरेली की ओर रवाना किया गया।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की रात 10.05 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित लखनऊ मेल बिछाई गई नई पटरी पर रवाना की गई थी। बताते हैं कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से चलने को हुई, वैसे ही इंजन पटरी से उतर गया। इससे ट्रेन में बैठे लोगों को तेज झटका लगा। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को वाया पुरानी दिल्ली रवाना किया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन लगभग दो घंटे देरी से रवाना हो सकी। इसमें बरेली आ रहे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सहायक बृजेश अवस्थी समेत कई यात्री शामिल थे।