फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमनपुरी में दो ट्रांसफार्मर धू-धू कर जले, मचा हड़कंप

विज्ञापन
बमनपुरी में दो ट्रांसफार्मर धू-धू कर जले, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

दो घरों में आग की लपटें घुसीं तो भागे लोग, बैंक में नुकसान से पहले पहुंची दमकल, सप्लाई ठप

बरेली। बड़ी बमनपुरी में लगाए गए मोबाइल ट्रांसफार्मर में में देर रात ओवरलोडिंग होने से तेल रिसने लगा, इससे उसमें आग लग गई। इसने वहीं रखे खराब ट्रांसफार्मर और दो मकानों को भी चपेट में ले लिया। इससे लपटें उठने लगीं भगदड़ मच गई। बैंक में नुकसान होने से पहले दमकल ने काबू पा लिया। घटना के बाद आसपास इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। भाजपा नेता संजय सक्सेना ने इसकी जानकारी फायर बिग्रेड और बिजली विभाग के अफसरों को दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यहां पिछले कई दिनों से एक ट्रांसफार्मर खराब था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण नहीं बदला गया। इसके बदले वहां पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे इसमें आग लग गई। इसने खराब ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया। आग से जब दोनों ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगे तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने सबसे पहले महेंद्र रस्तोगी के घर को चपेट में ले लिया। आग की लपटें अंदर घुसीं तो घरवाले चीखपुकार मचाते हुए बाहर भाग निकले। इसके बाद लपटों ने पड़ोस में सराफ संजय रस्तोगी के घर को चपेट में ले लिया। इससे दोनों घरों में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। दोनों घरों के लोगों ने पड़ोसियों के घर में शरण ली। संजय के ही घर में नीचे के हिस्से में बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय ब्रांच है। इसकी ओर लपटें बढ़ीं ही थीं कि दमकल आ गई। दमकल ने आग पर करीब आधा घंटे में पूरी तरह काबू पा लिया।

मलूकपुर चौकी प्रभारी से कहासुनी

स्थानीय लोगों में दमकल के देर से पहुंचने पर गुस्सा था। इसकी खीज उन्होंने मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पर भी उतारी। एक शराबी उनसे उलझ गया कि न तो पुलिस समय पर आती है न फायरब्रिगेड। मोबाइल ट्रांसफार्मर भी इस तरह रखा था कि सड़क काफी घिरी हुई थी। इससे भी आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने एक बिजली अधिकारी को वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजा। उधर से रिप्लाई आया कि वीडियो कॉल मत करो।

पहले चिंगारी निकली तो जुगाड़ कर गए

इन्हीं ट्रांसफार्मर में रात नौ बजे के करीब भी चिंगारी निकली थीं। तब स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से शिकायत की। दो कर्मचारी आए और मरम्मत के नाम पर जुगाड़ करके चले गए। जब आग लगी तो लोगों ने दोबारा उन्हें कॉल की, इस बार कॉल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें