फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बाबू से रुपये लेने के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर की विजिलेंस टीम ने आरपीएफ दरोगा के टिकट बाबू से रुपये हड़पनेे की जांच शुरू कर दी हैं। आरोप है कि एक सप्ताह पहले दरोगा ने टिकट बाबू पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो लाख रुपये हड़प लिए थे। बहेड़ी स्टेशन पर तैनात एक दरोगा और निजी टिकट काउंटर के संचालक ने स्टेशन पर तैनात टिकट बाबू को फंसाया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आठ अगस्त को दरोगा का परिचित विंडों पर टिकट लेने गया था। ट्रेन छूट जाने पर टिकट बाबू ने उसे टिकट नहीं दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। अगले दिन रिश्तेदार की पत्नी ने तहरीर देकर टिकट बाबू पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। बताया जाता है कि इसके बाद दरोगा ने टिकट बाबू को हिरासत में ले लिया और छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे। यह भी बताया जाता है कि दरोगा ने रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर न लेकर निजी टिकट संचालक के एकाउंट में ट्रांसफर कराए। चार लोगों ने 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर किए, जिससे शक न हो। टिकट बाबू ने इसकी शिकायत मंडलीय अधिकारियों से की है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच आरपीएफ के आला अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें