फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे टहल रहे दो दोस्तों को बाइक सावर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौका पाकर चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजन ने आनन फानन घायल को नवाबगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे ले लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित विशनपुर गांव के टोड़ी लाल का 16 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार अपने दोस्त आकाश गंगवार के साथ खाना खाकर शाम को सड़क के किनारे टहल रहा था। वे जैसे ही सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचे उसी बीच पीलीभीत की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। प्रदीप उछलकर सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाल गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हो अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें