फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कैंट स्टेशन पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट स्टेशन के पास लखनऊ जा रही मालगाड़ी शनिवार को कपलिंग टूटने की वजह से दो हिस्सों में बंट गई। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने ट्रेन रुकवाकर कपलिंग ठीक कराई फिर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

सुबह पौने आठ बजे मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के वैगन की कपलिंग बरेली कैंट और लालफाटक के बीच टूट गई। ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी, चूंकि उस समय कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं थी.. इसलिए यातायात बाधित नहीं हुआ। मुरादाबाद रेल डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने ड्राइवर के बयान लेने के निर्देश दिए मगर रोजा तक ड्राइवर के बयान नहीं हुए थे। संवाद
रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने बरेली-बेतिया एक्सप्रेस, सहरसा-हरिद्वार एक्सप्रेस और सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेनें छठ पर्व तक चार फेरे लगाएंगे। गौरतलब है कि एक दर्जन से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें