फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रम्पुरा-अलीगंज मार्ग का ट्रैफिक कस्बे से होकर गुजरा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग पर चल रहे रेल पथ मरम्मत के काम के कारण शनिवार को रम्पुरा-अलीगंज मार्ग का ट्रैफिक कस्बे से होकर गुजरा।
विज्ञापन

इस दौरान पुराना बाजार इलाके में लगे साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में कई बार जाम लगा।
हालांकि जाम की स्थिति से निपटने के लिए थाना पुलिस ने कस्बे में होमगार्ड तैनात कर रखा है, लेकिन वाहन चालकों में जल्दबाजी की होड़ जाम का कारण बनी। अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को परेशानी हुई।
दोपहर में मझगवां सीएचसी की एंबुलेंस, स्कूल बस जाम के चलते फंसी रही। शाम को एसडीएम आंवला, खंड विकास अधिकारी मझगवां सहित कई लोगों की गाड़ियां कुछ देर जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के सुरक्षा गार्डों ने रास्ता साफ कराया। क्राॅसिंंग पर मरम्मत कार्य रविवार शाम तक चलेगा।
कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि ई-रिक्शा आदि के कारण स्टेशन रोड इलाके में रोजाना जाम की स्थिति रहती है। पिछले दिनों थाने में हुई बैठक में व्यापारियों ने जाम का मुद्दा उठाया था। पुलिस ने समस्या के निदान का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके लिए उठाए गए कदम काफी साबित नहीं हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें