फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरलोड बड़े वाहनों के निकलने से लग रहा जाम

विज्ञापन
ओवरलोड बड़े वाहनों के निकलने से लग रहा है जाम।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक है। बावजूद मनमानी जारी है, जिससे लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे की बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण क्राॅसिंग के दोनों तरफ कार्यदायी संस्था की तरफ से सड़कों को खोदकर पिलर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए बोर्ड भी लगा दिए गए हैं, लेकिन फिर भी बड़े वाहन निकल रहे हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब बड़े वाहनों के आवागमन के चलते जाम लग गया। क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम लगने पर आरपीएफ पुलिस और थाना पुलिस ने जाम को खुलवाया। फिर भी शाम तक वाहन रेंग कर निकल रहे थे।
स्थानीय लोगों ने रविवार को थाने में बैठक के दौरान कोतवाल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके चलते हाईवे की तरफ से बड़े वाहनों को दातागंज मार्ग की तरफ जाने से रोककर टिसुआ, शिवपुरी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज, बदायूं की तरफ डायवर्ट किया गया, लेकिन दातागंज की तरफ से आने वाले ओवरलोड बड़े वाहनों को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने दातागंज मार्ग पर एकत्र होकर शाहजहांपुर बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को वापस लौटा दिया और नवादा मोड़ से जैतीपुर, खैरपुर होते हुए शाहजहांपुर के लिए डायवर्ट करवाया। स्टेशन रोड निवासी संजीत मिश्रा, दातागंज मार्ग स्थित दुकानदार सचिन सिंह ने सख्ती करने की मांग की है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के कर्मियों को दिए निर्देश
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस को लगाया गया है, लेकिन दातागंज की तरफ से वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को भी कर्मचारी लगाकर बड़े वाहनों को रोकने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें