फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा में ट्रक पलटने से सात घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक पलटने से जाम लग गया। ट्रक में लदे गत्ते सड़क पर फैलने से एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई और कई किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। दो घंटे बाद क्रेन पहुंची तो ट्रक को सड़क से हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। हालांकि इसके बाद भी दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाराबंकी से पंजाब जा रहा ट्रक निर्माणाधीन हुलासनगरा ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर गड्ढों की वजह से बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक में लदे गत्ते बाहर बिखर जाने से सर्विस लेन पूरी तरह बंद हो गई। इससे बरेली की ओर फतेहगंज पूर्वी और शाहजहांपुर की ओर मीरानपुर कटरा तक वाहनों की लाइन लग गई। क्रेन पहुंचने में भी करीब दो घंटे लग गए जिसके बाद ट्रक को सीधा कराकर सड़क से हटाया गया।
सड़क खुलने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ लेकिन पहले निकलने की जल्दबाजी में कई वाहन आमने-सामने आकर अड़ गए जिसकी वजह से फिर भीषण जाम लग गया। दोनों थानों की पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया। इसके बाद करीब 12 बजे जाम से कुछ राहत मिल पाई, लेकिन दोपहर तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें