फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी

Sat, 14 Feb 2026 08:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महाशिवरात्रि पर बरेली के नाथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर में शनिवार रात नौ बजे से रविवार रात नौ बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के मद्देनजर बरेली में शनिवार रात नौ बजे से रविवार रात नौ बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग चुनने और आवश्यक होने पर ही वाहन के साथ घर से निकलने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


यहां से शहर में प्रवेश प्रतिबंधितपरसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नही करेगा। इन स्थानों पर अलग से पुलिस पिकेट तैनात की गई है।

विज्ञापन

इस तरह रहेगा डायवर्जन
  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
  • दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है वह बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
  • लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
  • बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह भमोरा से देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ परसपुर तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें। दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से पास किए जाएंगे।
  • बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ परसपुर तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगी।
  • दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी से सेटेलाइट बस अड्डा जा सकेंगी।
  • कुदेशिया अंडरपास से अलखनाथ मंदिर की ओर कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो व रिक्शा आदि नहीं जा सकेंगे।
  • किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर की ओर चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा आदि नही जा सकेंगे।
  • श्यामगंज, बरेली कॉलेज गेट की ओर से कोई भी वाहन कालीबाड़ी की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें