फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रूट डायवर्जन लागू: तीन दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर हल्के वाहन भी प्रतिबंधित

Sat, 25 Apr 2026 08:03 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया और होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत तीन दिन तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया और होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा के मद्देनजर तीन दिनों तक शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। शनिवार को उर्स का कुल होगा। इसके साथ ही, 25 से 27 अप्रैल तक होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा में पड़ोसी जिलों के 52 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रोडवेज बसें और सभी प्रकार के भारी वाहन झुमका तिराहे से सड़क नंबर एक परसाखेड़ा और मिनी  बाइपास से मथुरापुर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। शनिवार को रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस अड्डे के बजाय सेटेलाइट वस अड्डे से किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले अपने  परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं।

रोडवेज बसों के लिए व्यवस्था दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बिलवा, डेलापीर होते हुए सेटेलाइट  बस स्टैंड तक आएंगी। आगरा, मथुरा, कासगंज, बदायूं की ओर जाने वाली वसें सेटेलाइट बस स्टैंड से रजऊ तिराहा, फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होते हुए पास की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए रूट
रामपुर, मुरादाबाद, नैनीताल, पीलीभीत, बदायूं से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से गुजरेंगे। बरेली आने वाले वाहन रजऊ तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। बदायूं, पीलीभीत, नैनीताल, दिल्ली या लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहे से गंतव्य तक पहुंचेंगे। लखनऊ से आने वाले भारी वाहन रजऊ तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे या बड़ा बाइपास से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 

इन मार्गों पर नहीं होगा हल्के वाहनों का संचालन
शनिवार रात 12 बजे तक चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो मिनी बाइपास व झुमका तिराहे से मथुरापुर मदरसे की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। इसी अवधि में ई-रिक्शा और ऑटो कुदेशिया अंडरपास से किला, अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, श्यामगंज से पटेल चौक, चौकी चौराहे से पटेल चौक व चौपुला की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। साहू गोपीनाथ व मठ की चौकी से कुतुबखाना और बरेली कॉलेज से पटेल चौक की तरफ भी ये वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बरेली कॉलेज में परीक्षार्थी पश्चिमी गेट तो स्टाफ पूर्वी गेट से प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें