मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10:10 बजे बरेली पहुंचेंगे, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सुबह छह बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। डायवर्जन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। इस दौरान पुराने रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं होगा। रोडवेज बसों और भारी वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा के मार्ग भी बदले रहेंगे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।
रोडवेज बसों, भारी वाहनों के लिए यह बंदोबस्त
- परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नही करेंगे।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहन, रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा भमोरा होते हुए आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली व रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर आ-जा सकेंगे।
- लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा जाएंगी।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विलयधाम, रजऊ तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा जा सकेंगी।
शहर में चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा के लिए यह व्यवस्था
- इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी की ओर से आने वाले वाहन सौ फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर, बीसलपुर तिराहा सेटेलाइट, कैंट होकर जंक्शन जा-आ सकेंगे।
- श्यामतगंज चौराहा, ईंट पजाया से बरेली काॅलेज की ओर नहीं जा सकेंगे। मूर्ति नर्सिंग होम तिराहे से सूद धर्मकांटा व कालीबाड़ी की ओर जाने की छूट रहेगी।
- बियावानी कोठी की ओर से गांधी उद्यान की ओर नहीं जा सकेंगे।
- अक्षर विहार तिराहे से कोई भी वाहन गंगाचरण कट, सुधीर जैन चौक से सर्किट हाउस चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
- कचहरी तिराहे से सर्किट हाउस चौराहा, दामोदर पार्क की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन जंक्शन तिराहे से पास किए जाएंगे।
- सिटी सब्जी मंडी, चौपुला पुल से कोई वाहन पुलिस लाइन की ओर नहीं जाएगा।
जनसभा में आने वाली वाहनों के लिए एडवाइजरी
पीलीभीत व नैनीताल रोड की ओर से जनसभा में आने वाले वाहन सौ फुटा पूर्वी, डेलापीर से सलैक्शन प्वांइट, सूद धर्मकांटा, महादेव पुल, नावल्टी, पटेल चौक होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट तक जाएंगे। रामपुर की ओर से वाले वाहन मिनी बाइपास, चौपुला पुल, पटेल चौक होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट आकर पार्किंग में जाएंगे। सेटेलाइट बस अड्डा की की ओर से आने वाली बसें व अन्य वाहन ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया, श्यामतगंज चौराहा होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट तक आकर रैली में शामिल होने वाले लोगों को छोड़कर पार्किंग स्थल तक जाएंगे।