फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एमडीआर के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Sat, 03 Oct 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो हजार रुपये से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट भुगतानों पर 0.4% की दर से एमडीआर और उसके शुल्क पर 18% जीएसटी लगाने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने नो यूपीआई डे मनाया। फैसला वापस लेने की मांग की। यूपीआई स्कैनर जलाकर व्यापारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला। महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। श्यामगंज चौराहे पर महानगर उपाध्यक्ष श्याम मिठवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई स्कैनर जलाए।
राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों के बोझ तले दबा है। अब सरकार एमडीआर के रूप में अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अक्तूबर से यह फैसला लागू किया जाता है तो व्यापार मंडल इसका कड़ा विरोध करेगा। जरूरत पड़ने पर भारत बंद का आह्वान भी किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संदीप अग्रवाल मिंटू, ईशान गुप्ता, शुभम अग्रवाल, अजय गुप्ता, रवि अरोड़ा, अविनाश मित्तल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मांग न मानी तो जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने पटेल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर लगे स्कैनर को काले कपड़े से ढक दिया।प्रदेश संयुक्त महामंत्री अनिल अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने प्रस्तावित शुल्क वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर व्यापारी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचेंगे। घासीराम अग्रवाल, अनुज गुप्ता, संजू कटिया, आकाश गुप्ता, असीम जौहरी, सुलभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें