फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीए अफसरों के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 02 Dec 2024 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बीडीए के अफसरों पर व्यापारियों ने भ्रष्टाचार और वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच की मांग को लेकर आयकर विभाग को भी सौंपा है। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रभात नगर में बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को सुबह तमाम व्यापारी जॉकी शोरूम के बाहर जुटे। अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। दोपहर को बीडीए के अधिकारियों के ख़िलाफ़ ज्ञापन आयकर विभाग को सौंपा गया। 

विज्ञापन


प्रभात नगर में हुई बैठक में व्यापारी शोभित सक्सेना ने कहा कि व्यापारी ठीक हैं, थे और रहेंगे। अधिकारी भ्रष्ट थे, हैं और रहेंगे। आज एक व्यापारी पर आंच आई है, कल हम पर भी आ सकती है। इसलिए ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। व्यापारी नेता विशाल ने कहा कि हम मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के बाद फिर वापस आएंगे, सूचना है बीडीए जबरन बड़ी कार्रवाई कर सकता है। 

'अफसरों के चल रहे होटल'
व्यापारियों ने कहा कि हम इनकम टैक्स कमिश्नर को अधिकारियों के प्रॉपर्टी की जानकारी भी देंगे। अधिकारियों के होटल चल रहे हैं, यह प्रॉपर्टी कहां से आई इसका जवाब भी लेना है।
विज्ञापन


बिल्डिंग बनते ही बीडीए की वसूली हो जाती है शुरू 
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग बनने की शुरुआत में ही अधिकारी आ कर वसूली करते हैं। बड़े बड़े अधिकारियों के नाम पर रकम जाती है, लेकिन बाद में फिर परेशान करते हैं। अब व्यापारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें